फाइल फोटो-41-नरेश सिंह। स्रोत: परिजन
- फोटो : 1
खागा। रेलवे लाइन पार करते समय बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के संवत गांव निवासी नरेश सिंह (61) परिवार के साथ पिछले 25 वर्ष से प्रयागराज में रहते थे।
उनके दो पुत्र आकाश उर्फ मिंटू और शनि सिंह गुड़गांव व दिल्ली में निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। परिजन ने बताया कि नरेश सिंह एक सप्ताह पहले संवत गांव खेत देखने आए थे। बुधवार को यहां से प्रयागराज जाने के लिए निकले थे।
वह खागा रेलवे स्टेशन पर पूर्वी प्लेटफार्म से डाउन ट्रैक पार कर रहे थे। तभी प्रयागराज की ओर से आई हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। जीआरपी चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि बुजुर्ग के पुत्र आकाश ने शव की पहचान की है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
खागा। रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार रात करीब 45 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि युवक ने हल्के भूरे रंग की हाफ टी-शर्ट पहन रखी थी। शव की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि युवक मानसिक बीमार था। पिछले दो दिनों से रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहा था। जीआरपी शव की पहचान की कोशिश में जुटी है।