प्रेमनगर। गाली देने से मना करने पर युवक ने बुजुर्ग पर बृहस्पतिवार रात चाकू से हमला कर दिया। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के हसनपुर कसार गांव निवासी प्रेमपाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे शिवनरेश सिंह की दुकान पर बैठा था।
तभी गांव का महेंद्र गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रेमपाल के शरीर पर करीब चाकू से छह से सात घाव हुए हैं। घायल बुजुर्ग को हथगाम सीएचसी में इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।