फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सऊदी से भेजी रकम हड़पने का विरोध करने पर बुजुर्ग से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के पौली गांव में सऊदी अरब से भेजी गई रकम हड़पने का विरोध करने पर एक बुजुर्ग के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पौली गांव निवासी मकसूद ने बताया कि दो बेटे इमरान और शमीम सऊदी अरब में रहते हैं। इमरान पिछले दो वर्षों से वहीं हैं। उनकी शादी शकीला से तय हुई थी। आरोप है कि इमरान ने कमाई का अधिकांश हिस्सा शकीला के परिवार पर खर्च कर दिया।
चार जून को छोटे बेटे शमीम ने इमरान के माध्यम से करीब एक लाख रुपये घर भेजे। इमरान रकम लेकर घर आया और विवाद के बाद बिना बताए चला गया। इससे पहले भेजे गए करीब दो लाख रुपये भी शकीला के भाई, बहनोई और अन्य लोगों की मदद से हड़पने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह से इन्कार करने पर 18 जून को शकीला के भाई, बहनोई राजू और अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें