फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान में घुसकर कमरे में रखा बाॅक्स चोरी कर लिया। इसके बाद उसमें रखे दो लाख रुपये निकालकर बाॅक्स को कुछ दूरी पर फेंक दिया।
ग्रामीण रामसनेही गुप्ता ने बताया कि वह भोजन करने के बाद सो गए थे। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और कमरे में रखा रुपये से भरा बाॅक्स ले गए। सुबह उठने पर कमरे का सामान बिखरा मिला और बाॅक्स गायब था। बाद में घर से कुछ दूरी पर बाॅक्स पड़ा मिला। इसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।