फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पार करते समय बुजुर्ग को मंगलवार रात रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजरनपुर गांव निवासी मेवालाल (80) दामाद चुनका के साथ कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ममरेजपुर निवासी सुनील लोधी के यहां मुंडन कार्यक्रम में जा रहे थे। टेंपो से सोमवार रात करीब आठ बजे दरियापुर मोड़ पर उतरने के बाद चुनका के साथ हाईवे पार करने लगे।
विज्ञापन

तभी प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में मेवालाल की मौके पर मौत हो गई। उनके दो बेटे सुरेश व राकेश हैं। कृषि का काम करते हैं। प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि रोडवेज की टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें