फाइल फोटो-22-लक्ष्मी देवी। स्रोत-परिजन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के जोधा सिंह नगर सलवन गांव में शादी के आठ महीने के बाद सोमवार सुबह महिला ने घर के अंदर कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का पति गाजियाबाद में काम करता है। मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सलवन गांव निवासी मनीष कुमार की शादी किशनपुर चिरई गांव निवासी लक्ष्मी देवी (25) के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद सास, ससुर और देवर अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए लक्ष्मी को प्रताड़ित करने लगे थे। इसकी जानकारी बेटी ने फोन के जरिये पिता को दी थी।
ग्रामीणों के मुताबिक महिला की तीन दिन पहले फोन पर किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हुई थी। इससे लक्ष्मी तनाव में थी। सोमवार सुबह उसने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर गिरि ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-22-लक्ष्मी देवी। स्रोत-परिजन