फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अमन और भाईचारे के संदेश के साथ अदा हुई ईद की नमाज

विज्ञापन
फोटो-10-बहुआ ​स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर की बड़ी ईदगाह समेत जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों नमाजियों ने नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर की बड़ी ईदगाह में सुबह 8:30 बजे शहर काजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम की अगुवाई में नमाज अता कराई गई। सुबह से ही अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ने लगी थी। नमाज के दौरान डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नमाज के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों में सेवइयों का दौर शुरू हुआ। इस मौके पर सांसद नरेश उत्तम पटेल, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी और चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शहर काजी व इमाम-ए-ईदगाह को बधाई दी।
विज्ञापन

जिले में खागा, जहानाबाद, बिंदकी, बहुआ, ललौली, गाजीपुर, हुसैनगंज, किशनपुर और असोथर समेत अन्य क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अता की गई। बच्चों में खासा उत्साह दिखा और बुजुर्गों ने उन्हें ईदी देकर खुशियां बांटी।


गले मिलकर दी ईद की बधाई
धाता क्षेत्र में भी ईद का पर्व सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया गया। कस्बा सहित अजरौली, अहमदपुर कुसुम्भा, सैदपुर और सरवनपुर नेदौरा समेत गांवों में नमाज अता की गई। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज व राजू सरोज ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों के लिए पानी और ठंडे पेय की व्यवस्था कराई।

नमाजियों का माला से किया स्वागत
ऐरायां विकास खंड के कई गांवों में भी पुलिस सुरक्षा के बीच नमाज हुई। मैनपुरी घाट (मंडवा) ईदगाह में हाफिज हसन की अगुवाई में नमाज अता कराई गई। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों ने नमाजियों का फूल-माला से स्वागत कर गले मिलकर ईद की बधाई दी। यूनियन के पदाधिकारी बालराज सिंह ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है जो आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ाती है।

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

खागा। कस्बे के नई बाजार स्थित ईदगाह में शनिवार को अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अता की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सौहार्द की दुआ की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही। ईदगाह के बाहर एसडीएम अभिनीत कुमार और सीओ दुर्गेश दीप ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नमाज अता होने के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल, इंदल सिंह, गुलाब सिंह और रत्नेश रत्ना सहित अन्य ने भी गले मिलकर मुबारकबाद दी।


अमन और चैन की मांगी दुआ
बिंदकी। क्षेत्र में सुबह करीब आठ बजे बजे मुगल रोड स्थित ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अता की गई। शहर काजी मोहम्मद रजा कादरी ने नमाज कराई और लोगों ने मुल्क और जनता की सलामती की दुआ की। ईदगाह मैदान में लगे मेले में खरीदारी का भी दौर चला। नगर की मस्जिदों और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

फोटो-10-बहुआ स्थित ईद गाह में गले मिलकर मो जियान हादी को बधाई देता मो़ समद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें