फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मार 11 नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवरात्र पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को टीम ने प्रतिष्ठानों में छापा मारा। यहां से 11 नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

टीम ने पक्का तालाब स्थित एक किराना स्टोर से छुहारा, बुलेट चौराहा स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सेंधा नमक, कटरा अब्दुल गनी स्थित स्टोर से मूंगफली दाना और साबूदाना, वीआईपी रोड स्थित न्यू बिंदकी प्रोविजन स्टोर से सिंघाड़ा आटा व साबूदाना का नमूना लिया।
इसी तरह किशनुपर रोड खागा स्थित प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा व मूंगफली दाना, कृष्णागंज बिंदकी स्थित दुकान से कुट्टू का आटा, दसवां मील स्थित स्टोर से मूंगफली दाना और मदरिया स्थित दुकान से किशमिश के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक के विपरीत पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चंद्र, सिद्धार्थ कुमार, देवेश कुमार मिश्र और अनुराधा कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें