फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलन में बच्चों ने दिया भाईचारे का संदेश

Fri, 17 Jul 2015 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरपुर रोड स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में ईद मिलन समारोह में बच्चों ने नाट्य कलाओं के जरिए भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों का कौशल देखकर अभिभावक व शिक्षक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जहां बच्चों ने नाट्य कलाओं के माध्यम से हिंदू, मुस्लिम, सिख,  ईसाई आपस में सब भाई-भाई जाति पाति से बढ़कर इंसानियत को बताया गया। यहां एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद की बधाइयों के साथ ही आपस में भेदभाव न रखने की नसीहत दी गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं को बच्चों ने ईद मुबारक के साथ ही ईदी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रचना अवस्थी, शिक्षिकाओं में नीरू मेहरोत्रा, अनीता चोपड़ा, पुष्पा, शालिनी मेहरोत्रा, रतनमाला, कोमल, मीना, स्नेहा, बुशरा, आराधना, सना, तसलीम, नेहा दीक्षित, सन्नो शर्मा, शिक्षक हुसैन, मंयक आदि ने कहा कि - जिस दिन अंतर मिल जाएगा पूजा और अजान में, उस दिन सच्चा स्वर्ग बनेगा अपने हिंदुस्तान में। यहां आए हुए अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना किया वहीं विद्यालय परिवार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें