फतेहपुर। ठंड के साथ बढ़ रहे कोहरे ने ट्रेनों के आवाजाही धीमी कर दी है। गुरुवार को डाउन लाइन (प्रयागराज की ओर जाने वाली) की करीब पांच ट्रेनें दो घंटे से अधिक देर से पहुंचीं।
स्टेशन पर अप-डाउन लाइन पर करीब 55 ट्रेनों का ठहराव होता है। स्टेशन पर डाउन लाइन की बीकानेर से हावड़ा ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 2:10 बजे के स्थान पर शाम 4:38 बजे स्टेशन पहुंची। नंदनकानन ट्रेन भी निर्धारित समय दोपहर 2:15 के बजाए शाम 4:27 बजे स्टेशन पहुंची। इसके साथ नेता जी एक्सप्रेस, जम्मूतवी, नार्थ ईस्ट ट्रेन भी निर्धारित समय से दो घंटे देर से पहुंची। ट्रेन की लेटलतीफी को लेकर यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधिक्षक मणिशंकर मिश्रा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें स्टेशन पर देरी पहुंच रही हैं। (संवाद)