फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच करोड़ से सुधरेगी शिक्षा, सड़क और पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
फोटो-17-बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य। संवाद
विज्ञापन
धाता। विकास खंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख प्रदीपिका सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। इसमें करीब पांच करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें प्राथमिक शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

बैठक का मुख्य फोकस शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर रहा। करीब एक करोड़ से क्षेत्र के 11 विद्यालयों में एआई आधारित शैक्षिक सुविधाएं विकसित करने, पांच विद्यालयों में बच्चों के लिए आरओ के माध्यम से पेयजल व्यवस्था, चार विद्यालयों में बाउंड्रीवाॅल निर्माण और एक विद्यालय में शौचालय निर्माण के प्रस्ताव पास किए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा।
चार करोड़ से अधिक की धनराशि विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इसके तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सबमर्सिबल पंप लगाए जाएंगे। साथ ही सीसी रोड, इंटरलॉकिंग मार्ग, नालियों और अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों के अनुसार प्रस्ताव रखे जिन पर चर्चा के बाद स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजनारायण सिंह ने कहा कि विद्यालयों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और शुद्ध पेयजल व्यवस्था बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक है।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ राजेंद्र कुमार यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिरीष त्रिपाठी, एनआरएलएम के बृजेंद्र पटेल, स्वास्थ्य विभाग से सतीश चंद्र, राजनारायण सिंह, बीईओ संजय सिंह सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-17-बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें