डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम में बैठे शिक्षक व छात्राएं। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग के दो दिवसीय सेमिनार का समापन हुआ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बालकेश्वर प्रजापति ने कहा कि कोरोना ने दुनियां की कई परंपराएं बदल दीं।
अंतिम दिन बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसोसिएट प्रोफेसर ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को और उसकी तमाम व्यवस्थाओं को बदल कर रख दिया है। समाज के आचार-विचार, सामाजिक परंपराएं, मांगलिक कार्यक्रम सब तेजी से परिवर्तित हो रहे हैं और यह समय की आवश्यकता भी है। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कहा कि धीरज और कभी न हारने की अदम्य इच्छा शक्ति बड़े से बड़े संकट का हनन कर देती है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरिवंश सिंह ने इस महामारी के दौर में श्रमिकों की समस्या को संवेदना के आधार पर प्रस्तुत किया। आश्रम पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्रीप्रकाश तिवारी, राजकीय महाविद्यालय सैदाबाद के जंतु विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एके वर्मा, डॉ. गिरजेश-शुक्ल, संयोजक डॉ. अजय कुमार, ऑग्र्नाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. राज कुमार, डॉ. चारू मिश्रा, कोऑर्डिनेटर हेमंत कुमार निराला और डॉ. प्रशांत द्विवेदी मौजूद रहे।
.