चौडगरा। शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नए बदलाव हो रहे हैं, लेकिन यह बदलाव शिक्षक व शिक्षिकाओं में अभी देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में आने वाले समय में और चुनौतियों से जूझना न पड़े, इसके लिए खुद को अपडेट रखना होगा। यह बातें मलवां बीआरसी में शिक्षक संकुल की बैठक में एबीएसए अनीता शाह ने कहीं।
उन्होंने मौजूदा परिवेश का जिक्र करते हुए बदलाव पर जोर दिया। इससे पहले एसआरजी राजेश त्रिपाठी ने प्रेरणा लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ एआरपी डॉ. सुनील त्रिपाठी ने संकुल के दायित्व बोध रखे। एआरपी राम कुमार सैनी ने आधार शिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह मॉड्यूल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एआरपी विवेक गुप्ता ने आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका का उपयोग व इसके माध्यम से भाषा व गणित के शिक्षण कार्य के संबंध में जानकारी दी।एआरपी रश्मि पांडेय ने डीसीएफ भरने, रीडिंग कार्नर व सक्रिय पुस्तकालय के संबंध में बताया। एआरपी मनोज अग्रहरि ने शिक्षक डायरी भरने, ध्यानाकर्षण, बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन करने के प्रपत्र तैयार करने का अनुभव शेयर किया।