फतेहपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय ने स्ट्रेस रिलीफ सेल का गठन किया है। यह सेल लॉकडाउन के कारण कालेज बंद होने पर छात्राओं को मानसिक तनाव से मुक्ति दिलाएगा।
महाविद्यालय प्राचार्य अपर्णा मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए शासन ने स्कूल कालेज बंद कर दिए हैं। छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य का ऑनलाइन परीक्षण कर उन्हें तनाव से बचने के उपयोगी तरीके बताए जा रहे हैं। बताया कि शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज डॉ. वंदना शर्मा के निर्देश पर स्ट्रेस
रिलीफ सेल का गठन हुआ है। सेल में डॉ. सरिता गुप्ता प्रभारी, डॉ. गुलशन सक्सेना, डॉ. शोभा सक्सेना, डॉ. शकुंतला, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ, रमेश बाबू, डॉ. प्रतिमा गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। छात्राओं को यू ट्यूब व्हाट्स एप, गूगल क्लासरूम के माध्यम से स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराने के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कांउसलिंग कराई जा रही है। महाविद्यालय ने मनोचिकित्सक से परामर्श दिलाने की योजना भी बनाई है।