बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के पथरी गांव में सोमवार दोपहर छप्पर में आग लगने से किसान परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
किसान पृथ्वीपाल निषाद परिवार सहित खेत में गेहूं काटने गए थे। दोपहर में लगभग पौने चार बजे छप्पर धू-धू कर जलने लगा। आसपास के लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तब तक पृथ्वीपाल भी परिवार संग पहुंच गए। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक छप्पर के नीचे व कमरे में रखा गेहूं, चना, चावल,
लाही, बर्तन, बिस्तर, कपड़े, चारपाई सहित सारी गृहस्थी जल गई। इनका करीब पंद्रह-सोलह लोगों का परिवार है। गांव वालों ने हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप व कुओं के पानी से आग बुझाने में सफलता हासिल की। पृथ्वीपाल ने बताया कि आग से सब बर्बाद हो गया। उन्होंने इसे मोहल्ले के किसी बच्चे की शरारत बताया है।