फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल देख गदगद हुए विदेशी सदस्य

विज्ञापन
- - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। भिटौरा ब्लाक के कंपोजिट स्कूल (प्राइमरी व उच्च प्राइमरी) मौजमाबाद को देेखकर इंग्लैंड से पहुंचा दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गदगद हो उठा। शैक्षिक स्तर व स्कूल की सजावट दोनों ने उन्हें आकर्षित किया।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल में एनजीओ सारथी डेवलपमेंट संस्था ने स्कूल में करीब दो लाख रुपये खर्च कर इसकी सूरत बदल दी है। बाथरूम से लेकर स्कूल की बाउंड्री तक को लेखन व चित्रण से सजा दिया गया है। प्रेरणादायक चित्रों के माध्यम से संदेश दिए गए हैं। पूरे स्कूल में सभी संसाधन हैं। संस्था के जिला कोआर्डिनेटर दयाली प्रसाद ने बताया कि विदेशी संस्था वाटर ऐड इंडिया ने स्कूल के लिए फंडिंग किया है। इंग्लैंड से दो सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को यहां पहुंचा। बच्चों से सवाल-जवाब किए। बच्चों ने भी बिना ठिठके उत्तर दिया। संस्था ने स्कूल में 15 बच्चों को मिलाकर एक टीम बनाई है। जिसमें सभी को एक दायित्व दिया गया है। बच्चे गांव में भी लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए जागरूक करते हैं। स्कूल में विदेशी प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली और लखनऊ से भी लोग थे। स्कूल में विभिन्न भौतिक संसाधन जैसे शौचालय, दरवाजे डस्टबिन आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं। विदेशी प्रतिनिधि बच्चों के साथ खेलते व नाचते भी दिखे हैं। स्कूल परिसर के अंदर ही जल संचयन के लिए एक कुएं का निर्माण कराया गया है। जिसमें बारिश का पानी जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें