फतेहपुर। विज्ञान क्लब उद्योगिता प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत जिले को 60 युवाओं को 24 दिन का मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण युवा राजकीय इंटर कालेज में दो मार्च तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षण के समन्वयक राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु के युवा आवेदन कर सकते हैं। डॉ. सत्यनारायण भारती हायर सेकेंड्री स्कूल ज्वालागंज में सुबह 11 बजे से 4.30 बजे तक 24 दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को फ्रिज, टीवी, एसी, वाशिंग मशीन के अलावा अन्य हाउसिंग होल्ड उपकरणों की मरम्मत का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाना है। प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा राजकीय इंटर कालेज में किसी भी कार्यदिवस को आकर आवेदन कर सकते हैं।