फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रवेश पत्रों की गड़बड़ी ठीक करने का नहीं शुरू हो पाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्रों का संशोधन शुक्रवार को शुरू नहीं हो पाया। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की वेबसाइट न खुल पाने से समस्या उत्पन्न हुई है। डीआईओएस कार्यालय में पूरा दिन वेबसाइट खोलने का प्रयास जारी रहा लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारियों जोरों पर हैं। परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ होगी। सभी स्कूलों में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय पहुंचा दिए गए हैं। स्कूलों में प्रवेशपत्रों का वितरण का काम भी पूरा हो गया है। प्रवेशपत्रों में परीक्षार्थियों की फोटो में बहुतायत गड़बड़ी है। प्रवेशपत्रों में फोटो का स्थान ही खाली है। गड़बड़ी दूर करने के लिए डीआईओएस ने कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंप दी है। यह काम शुक्रवार से शुरू होना था लेकिन वेबसाइट न खुलने से संशोधन का काम शुरू नहीं हो पाया है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्रों में गड़बड़ी हो, वह स्कूल के माध्यम में खामी दूर करा लें। प्रधानाचार्य त्रुुटि दुरुस्त कर गठित कमेटी से त्रुटि ठीक करा लें। यह काम प्रत्येक दशा में तीन फरवरी के पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें