फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को एक मैच खेला गया। ओमनी ए और ओमनी बी टीम के बीच हुए मुकाबले में एकतरफा जीत हुई। ओमनी ए के खिलाड़ियों ने मैच को तीन-एक के अंतर से अपनी झोली में डाल लिया।
राजकीय इंटर कालेज मैदान में खेले गए इस मैच में ओमनी ए के विपिन, हसनैन और कप्तान अंकित ने एक-एक गोल दागा। ओमनी बी की तरफ से आजम ही महज एक गोल करने में सफल रहे। ओमनी ए की तरफ से डिफेंस में मोबीन, असद अहमद, अबूजर हसन ने अहम योगदान दिया। आकिब जावेद का भी योगदान सराहनीय रहा।