फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिके रहने के लिए शिक्षा व आत्मनिर्भरता जरूरी- सौम्या

विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में शपथ लेतीं छात्राएं - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के शांतिनगर ठा. युगराज सिंह लॉ कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधि की छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और व्यक्तित्व विकास की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

समाजसेवी सौम्या सिंह ने शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज में टिके रहने और आगे बढ़ने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना और खुद के पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने कहा कि बच्चों की परवरिश मां के हाथों में होती है। यही बच्चे आगे चलकर समाज का प्रतिनिधित्व
करते हैं। दूसरे शब्दो में कहें तो महिलाएं ही समाज की जननी होती हैं। महिला थानाध्यक्ष नमिता सिंह चौहान ने छात्राओं को 100 नंबर की बजाय अब 112 नंबर डायल करने की जानकारी दी। उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम के बारे में भी बताया। सलाह दी कि किसी को अपने एटीएम के नंबर, पासवर्ड, विभिन्न कार्यों के समय मिलने वाली ओटीपी कभी दूसरे से साझा नहीं करनी चाहिए। साइबर क्रिमिनल इसी का फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी ज्योति प्रवीण ने छात्राओं से कहा कि पढ़ाई पर फोकस तो करना ही है लेकिन हर एक छात्रा को किसी न किसी खेल गतिविधि में भी रुचि रखनी चाहिए। खेलों के प्रति प्रतिस्पर्धा से शरीरिक और मानसिक फिटनेस रहती है। समाजसेवी सुनिधि तिवारी ने छात्राओं के मासिक धर्म के समय बरती जाने वाली सावधानियां बताईं और उन्हें सेनेटरी पैड प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित श्रीवास्तव का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें