फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई

विज्ञापन
education - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज पतेहपुर परीक्षा केंद्र में शिवकुमार सिंह महाविद्यालय धाता के प्रशिक्षु के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को कालेज प्रिंसिपल और डायट के पर्यवेक्षक ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। सेमेस्टर परीक्षा में सात प्रशिक्षु गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

डीएलए की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा पहले दिन पांच परीक्षा केंद्रों में हुई। राजकीय बालिका इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में चौधरी शिव कुमार महाविद्यालय के प्रशिक्षु विवेक सिंह के स्थान पर चित्रकूट जिले के करईमऊ निवासी सुभाष सिंह परीक्षा देने की सूजना पर प्रधानाचार्य निधि अवस्थी और डायट के पर्यवेक्षक सुनील सिंह ने अभिलेखों का मिलान करने के बाद मुन्ना भाई को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, डायट समेत सभी निजी डीएलएड कालेजों के कुल 1976 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें एस इंटर कालेज में कुल 309 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार में 376 प्रशिक्षु परीक्षा में बैठे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज वीआईपी रोड में 475 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें से दो प्रशिक्षु गैरहाजिर थे। राजकीय इंटर कालेज में 406 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें एक प्रशिक्षु परीक्षा देने नहीं आया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में पंजीकृत
विज्ञापन

401 प्रशिक्षुओं थे, जिनमें से 398 बैठे। यहां एक मुन्ना भाई के पकड़े जाने के बाद गैरहाजिर प्रशिक्षुओं की संख्या तीन हो गई है। डायट प्राचार्य आनंदकर पांडेय ने बताया कि तीन दिन की सेमेस्टर परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें