फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टिकट के फर्जीवाड़ा में दो दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे के ई-टिकट के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। आरपीएफ को इसकी जानकारी मिली तो सोमवार को खागा में किशनपुर रोड में दो दुकानों में छापेमारी की। दोनों दुकानदारों के यहां से अनधिकृत ई-टिकट बरामद हुए। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों पर यात्रियों की लंबी लाइन लगती है। आरक्षण केंद्रों की लंबी लाइन से बचने को लोग ई-टिकट करा लेते हैं, लेकिन तमाम दुकानदार अनधिकृत रूप से ई-टिकट बेच रहे हैं। आरपीएफ ने खागा में किशनपुर रोड के दो दुकानदारों के यहां छापेमारी की। दुकान से फर्जी ई-टिकट व दुकानदार दीपक व मोहम्मद रईस को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक मनीष राय, संजय तिवारी और लाल प्रताप यादव को लेकर दो दुकानों में छापेमारी की गई है। वहां से फर्जी आईडी बनाकर गलत ढंग से रेलवे के टिकट निकालते जाते हैं। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इन दोनों दुकानदारों ने फर्जी आईडी से रेलवे का कितने का नुकसान किया है, इसका आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें