फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चालक हत्याकांड में लूटा ई रिक्शा बरामद, चार हत्थे चढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नशे की पूर्ति के लिए ई रिक्शा चालक हत्याकांड होने के मामला सामने आया है। पुलिस ने सूरज समेत चार साथियों को पकड़ा है। हालांकि पुलिस सूरज की धरपकड़ से इंकार कर रही है। पुलिस नशेबाजी व आशनाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के पनी मोहल्ले में लल्लू सोनी के बंद मकान से ई रिक्शा चालक महेंद्र सिंह का 18 मई को शव मिला था। दुर्गंध फैलने पर पुलिस को शव की जानकारी हुई थी। उसके गले में चाकू घोंपा मिला था। मौहार गांव का चालक एक माह से शहर के अहमदगंज ससुराल में रहता था। हत्याकांड के बाद से लल्लू का पुत्र सूरज सोनी गायब रहा है। मामले में संदिग्ध सूरज नशे का लती है। चर्चा है कि पुलिस ने सूरज को इटावा जिले से गिरफ्तार किया है। उसके तीन से चार अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। सूत्रों के मुताबिक संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस का पता लगा कि नशे की पूर्ति के लिए रिक्शा चालक को अगवा किया था। लल्लू के मकान में बंधक बनाकर महेंद्र को मारापीटा और चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद रिक्शा की बैटरी और रिक्शा कबाड़ दुकानदार को बेच दिया। रकम लेकर आरोपी भाग निकले। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें