फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: निरीक्षण के दौरान 20 स्वास्थ्य कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मिले गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को किए गए निरीक्षण में 20 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। एसीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने शुक्रवार को असोथर पीएचसी और सराय खालिस सीएचसी का निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ ने सुबह करीब 10 बजे असोथर पीएचसी का निरीक्षण किया। सबसे पहले पैथोलॉजी कक्ष की जांच की गई, जहां आदित्य, श्रद्धा और कमलेश अनुपस्थित मिले। इसके बाद अन्य कक्षों का जायजा लेने पर भी कई कर्मचारी निर्धारित स्थान पर नहीं मिले। सराय खालिस सीएचसी के निरीक्षण में भी कर्मचारियों की गैरहाजिरी सामने आई।
यहां प्रवीण कुमार, सुनेत्री निषाद, मीनू गुप्ता, राकेश प्रसाद, धर्मवीर, शैलेंद्र कुमार, शिवनाथ, रितिक, सुप्रिया, योगिता प्रसाद, पूनम, जीतेंद्र, महेंद्र, रितेश सिंह और कुलदीप समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। एसीएमओ ने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। इसके आधार पर अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि ड्यूटी से गायब रहना गंभीर लापरवाही है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें