फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चेकिंग के दौरान विद्युत टीम से धक्का-मुक्की, 53 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चेकिंग और राजस्व वसूली के दौरान विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 53 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मुराइनटोला उपकेंद्र के अवर अभियंता हरिकेश कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी अमित शर्मा, टीजी-2 धीरेंद्र सिंह, शुभम कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को गंदा नाला के पास उपभोक्ताओं के परिसरों में जांच के लिए पहुंचे थे। टीम विद्युत चोरी रोकने और ओटीएस के तहत बकाया वसूली की कार्रवाई कर रही थी।
आरोप है कि इसी दौरान उस्मान, नसीम अहमद, अनस अहमद समेत 40-50 लोग एकत्र हो गए और चेकिंग का विरोध करने लगे। टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। जांच में मिले संदिग्ध मीटर भी छीनने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि 53 आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें तीन आरोपी नामजद हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें