मासिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सुस्त कार्यशैली वाले थानेदारों को फटकार लगाई। एसपी ने निरोधात्मक कार्रवाइयों और अपराधों पर काबू न कर पाने वालों की क्लास ली। थानेदारों को सुधार के लिए अंतिम चेतावनी दी गई। आगामी चुनाव को लेकर भी सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
पुलिस लाइन में एसपी राजीव मल्होत्रा ने बुधवार को पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की। उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए आदेश दिए। इसके बाद थानेदारों की क्राइम मीटिंग में क्लास लगाई।
खागा कोतवाल, शहर कोतवाल, मलवां, हुसैनगंज, किशनपुर, कल्यानपुर, ललौली, थरियांव, गाजीपुर, असोथर एसओ को लंबित विवेचनाओं, एनसीआर और शिकायती पत्रों के निस्तारण न होने पर जमकर फटकार लगी।
वहीं मलवां, ललौली, हथगाम, असोथर, थरियांव, बकेवर लूट और हत्या के मामलों की जांचों की प्रगति रिपोर्ट शून्य देने पर फटकारे गए।
कोतवाली, धाता, चांदपुर, थरियांव का चोरी के मामलों में खुलासा न किए जाने पर भी डाट मिली। इस मौके पर एएसपी आरके यादव, सीओ खागा अतुल चौबे, सीओ जाफरगंज पुरेंद्रु सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, एलआईयू और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
इनामी की खोज में कोतवाली, गाजीपुर की टीम लगी- कोतवाली क्षेत्र का देवीगंज का रहने वाला इनामी हत्यारोपी धर्मेंद्र शुक्ला सात साल से फरार चल रहा है। पुलिस बदमाश को खोजने में नाकाम है।
हत्या लूट जैसे अपराधों में वांछित बदमाश पर 15 हजार का ईनाम घोषित है। एसपी ने क्राइम मीटिंग में ही शहर कोतवाल और एसओ गाजीपुर को बदमाश की तलाश में लगाया है।