फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रंजिश में दोस्तों को पीटकर 15 हजार रुपये और चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। हमलावरों ने दोस्तों को लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा। इसके बाद नकदी और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने एक नामजद और 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के केवई निवासी सुधीर कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चार जून की शाम वह दोस्तों के साथ मलाका गांव जा रहे थे। उनके साथ प्रकाश, अनुपम, मनोज और विजय भी मौजूद थे। आरोप है कि रंजिश के चलते बड़नपुर चौराहा पर पुष्पेंद्र सिंह पहले से ही 14 साथियों के साथ घात लगाए बैठा था।
यहां हमलावरों ने सुधीर और प्रकाश को लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से पीटा। इस हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी जेब से 15,000 रुपये की नकदी छीन ली गई। अनुपम के गले से सोने की चेन भी लूट ली गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें