फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में डंपर चालक ने बाइक सवार दोस्तों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो-39-पुलिस चौकी में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर शुक्रवार दोपहर नशे में धुत डंपर चालक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में सड़क पर गिरे एक युवक को डंपर कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका दूसरा साथी सिर में गंभीर चोट लगने से नाजुक हालत में है। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह यादव (30) दोस्त विनोद विश्वकर्मा (35) के साथ बहुआ कस्बा बाजार गया था। दोनों वहां से घर लौट रहे थे। हाईवे पर बहुआ कस्बे के पास स्थित ढाबे के सामने बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे गिट्टी लदे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में ज्ञान सिंह यादव की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। विनोद विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले गाजीपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर और चालक को खटौली गांव के पास पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक को सामने लाने की मांग करते हुए बहुआ चौकी में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का पीछा भी किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद सीओ जाफरगंज बृजमोहन राय मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।
ज्ञान सिंह के पिता वीरेंद्र किसान हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि चालक और डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

फोटो-39-पुलिस चौकी में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

फोटो-39-पुलिस चौकी में हंगामा करते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें