फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोचिंग की फीस लेने निकला शिक्षक बाग में फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
औंग फांसी खबर फाइल फोटो-40-अभिनाश यादव उर्फ़ कुंवर सिंह। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। घर के बाहर बाग में शुक्रवार शाम निजी स्कूल के शिक्षक का शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी कुंवर सिंह यादव (25) एक निजी स्कूल में शिक्षक थे और कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाते थे। शुक्रवार सुबह वह दादी राजकुमारी को डॉक्टर के पास लेकर बिंदकी गए थे। लौटने के बाद दलाखेड़ा स्थित कोचिंग सेंटर से रुपये लेने की बात कहकर घर से निकले।
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे वाजिदपुर और बडौरी गांव के बीच लबराइन दाई बाग स्थित बांस की कोठी में चरवाहों ने उनका शव अंगौछे के फंदे से लटका देखा। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुंवर सिंह अविवाहित थे। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें