फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नशे में कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजन ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
फाइल फोटो-45-मोहन वाल्मीकि। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। नशे में शुक्रवार रात कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी पर होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र लाला बक्सरा गांव निवासी मोहन वाल्मीकि (30) शुक्रवार शाम घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि उसने बैठका चौराहे पर देर रात तक शराब पी। इसके बाद वह बसिगवां गांव के रास्ते घर लौट रहा था।
बसिगवां निवासी इंद्रजीत के घर के सामने सड़क से करीब 15 फीट दूर खेत में बने सपाट कुएं में वह गिर गया। कुएं से चीख-पुकार सुनकर इंद्रजीत के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर मोहन के परिजन जहानाबाद से रात करीब दो बजे पहुंचे। भाभी आरती और उर्मिला ने भूमि विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि चार वर्ष पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है।
थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया नशे में कुएं में गिरने की बात सामने आई है।

फाइल फोटो-45-मोहन वाल्मीकि। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें