फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा डीएम का निरीक्षण, तहसील चमाचम

Thu, 31 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण को तहसील तैयार है। तहसील परिसर का कोना-कोना चमका दिया गया है। धूल और गंदगी से पटा रहने वाला भवन चमाचम रहा है। कहीं भी धूल और गंदगी नजर नहीं आ रही है। फाइलाें में जमा धूल गायब हो गई है। फर्श की धुलाई कर दी गई है। अधिकारी कक्षों का फर्नीचर नया आ गया है। परदे बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन



 
गुरुवार को डीएम राजीव रौतेला के निरीक्षण के मद्देनजर दस दिन से कर्मचारी तहसील को सजाने संवारने में लगे हैं। अभिलेख दुरस्त कर व्यवस्थित कर दिए गए हैं।



अभिलेखागार के बस्तों को झाड़ पोंछकर सजाया गया है। फटे पुराने बस्तों के कपड़ों को हटाकर नए लगा दिए हैं। सभी कार्यों की बुकलेट बना दी है। परिसर के  पेड़ों के चारों ओर चबूतरे बन गए हैं। परिसर में धूल न उड़े, इसलिए पानी का छिड़काव कर दिया है। तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा ने बताया कि सारे अभिलेख दुरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें