बिंदकी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम और जहानाबाद विधायक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों को जनशिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में मुगलाही मोहल्ला निवासी दिव्यांग नसरीन ने डीएम से अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पति मजदूरी करते हैं। वह पिछले आठ महीने से अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं। कई बार समाधान दिवस में भी शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कुल 176 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 32 का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 84 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं।
सदर तहसील में केराई गांव निवासी अरुण कुमार दीक्षित ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोग उन्हें उनके हिस्से की जमीन पर खेती नहीं करने दे रहे हैं। अधिकारियों ने मामले को सुनकर लेखपाल को जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
वर्ष 2025 से पेंशन बंद है, शिकायत पर भी नहीं मिली
अमौली ब्लॉक के डिघरुवा निवासी राममोहन ने शिकायत की कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन जून 2025 से बंद है। वह तब से लगातार अधिकारियों और समाधान दिवस के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कस्बे के ललौली रोड निवासी निर्मल शंकर गुप्ता ने शिकायत की कि वह कैलाश शिव मंदिर के सर्वरकार हैं और मंदिर का संचालन करते हैं। मंदिर की भूमि का एक हिस्सा सार्वजनिक मार्ग निर्माण में अधिग्रहित किया गया था लेकिन उसका मुआवजा कई वर्षों से नहीं मिला है।
फोटो-25-संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और जहानाबाद विधायक। संवाद
फोटो-25-संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और जहानाबाद विधायक। संवाद
फोटो-25-संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम और जहानाबाद विधायक। संवाद