फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अनुपस्थित एक्सईएन और एई को डीएम ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम सी. इंदुमती की अध्यक्षता में किसान दिवस के साथ कृषक उत्पादक संगठनों की जिला स्तरीय इकाई की समीक्षा बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में हुआ। बैठक में अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम व तृतीय और सहायक अभियंता, विद्युत भंडार गृह के उपस्थित न होने पर डीएम ने उन्हें नोटिस भेज कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरएम परिहार ने बैठक का संचालन करते हुए कृषक उत्पादक संगठनों से अपील की कि जिले के अधिक से अधिक कृषकों को एफपीओ में जोड़ते हुए कृषि निवेशों का लाभ दिलाएं। इसके साथ ही 20 फरवरी को हुई असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि में जिन कृषकों की फसलें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वह तत्काल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंर्तगत फसल क्षतिपूर्ति को प्राप्त करने के लिए घटना के 72 घंटे के अंदर फसल बीमा कार्यालय को सूचना दें। जिससे कि उन्हें क्षति का लाभ मिल सके।
बैठक में उपस्थित कृषक धाता निवासी नर सिंह पटेल ने बताया कि उनके क्षेत्र के एक कृषक को विद्युत भंडार गृह से सामग्री नहीं मिली। डीएम ने संबंधित अधिकारी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं अन्य कृषकों ने किसान सम्मान निधि न मिलने के मामले के ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ पवन कुमार मीणा, जिला उद्यान अधिकारी रमेश पाठक, एडीपीआरओ रामशंकर वर्मा, सीवीओ नवल किशोर सचान, अग्रणी जिला प्रबंधक एके पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत राजमंगल सिंह सहित कई अधिकारी और कृषक उत्पादक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें