फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो हुए हैं। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी हरिप्रकाश (40) अयोध्या से घर आ रहा था। नउवाबाग के पास चार पहिया से उतरने के बाद दुकान जा रहा था। हाईवे पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से हरिप्रकाश की मौत हो गई। इधर, गाजीपुर कस्बा निवासी राकेश फल विक्रेता है। वह शाम को दुकान बंद कर घर जा रहा था। पशु अस्पताल के सामने बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गया। खागा कोतवाली क्षेत्र के बबुल्लापुर निवासी आमिर धाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत जहीदपुर दुलारे बाबा के उर्स में जा रहा था। बाइक फिसलने से गिरकर घायल हो गया। वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां निवासी रामचंद्र बाइक से शहर आते समय सातमील के पास किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। संवाद
-
पीएम आवास लाभार्थी का दरवाजा बंद कराया
फतेहपुर। पीएम आवास योजना के लाभार्थी की कालोनी का दरवाजे को पुलिस व प्रशासन ने ईटों से चुनवाकर बंद करा दिया है। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने तहसील दिवस में की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के न्योरी जलालपुर निवासी शेरअली ने डीएम को शिकायती पत्र में बताया कि पीएम आवास योजना के तहत कालोनी 2023 में बनकर तैयार हो गई थी। प्रधान और पड़ोसियों से पूछकर कालोनी का दरवाजा सड़क की ओर लगवाया है। पुलिस प्रशासन ने बिना स्थलीय पैमाइश के कालोनी के दरवाजे को पक्की ईंट से चुनवा दिया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि महिला का निकास दूसरी ओर से है। नए निकास पर आपत्ति जताए जाने पर कार्रवाई हुई है। संवाद
-
नलकूप से स्टार्टर समेत अन्य सामान चोरी
मंडासराय। नलकूप से स्टार्टर समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए। थरियांव थाना क्षेत्र के खरसोला निवासी गया प्रसाद ने बताया कि उसका पहलवान बाबा मंदिर के सामने नलकूप है। चोर नलकूप का ताला तोड़कर स्टार्टर व अन्य सामान चोर चुरा ले गए हैं। कुछ दिन ही स्टार्टर खरीदकर लाए थे। किसान ने थाने में तहरीर दी है। संवाद
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।