फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कविताओं से याद किए गए सेनानी चंद्रपाल

विज्ञापन
फोटो-13-कवि सम्मेलन में कविता पाठ करते कवि। संवाद
विज्ञापन
खागा। अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक स्थल पर शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर चंद्रपाल सिंह की 107वीं जयंती मनाई गई। यहां विचार गोष्ठी के साथ कवि सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता खागा विधायक कृष्णा पासवान ने की। मुख्य अतिथि प्रांत प्रमुख धर्म जागरण परियोजना नरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार वेद प्रकाश मिश्र, खागा चेयरमैन गीता सिंह रहीं।
विज्ञापन




कवि सम्मेलन में शिवम हथगामी ने पढ़ा, जो सुनी थी वह कहानी याद है, इन बुजुर्गों की जवानी याद है। अमित आभास ने पढ़ा कि प्रीत की वो कहानी नहीं चाहिए, हीर लैला दीवानी नहीं चाहिए।

शिवकुमार व्यास बाराबंकी, डाॅ. अनूप तिवारी गोपाल कानपुर, समीर शुक्ला फतेहपुर, हरि बहादुर हर्ष प्रतापगढ़, गोविंद गजब रायबरेली, संतोष दीक्षित रायबरेली, अमित आभास प्रयागराज, शिवम हथगामी ने कविताएं पढीं। इस मौके पर ज्ञानेंद प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह, फूलचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, संदीप सिंह, गुलाब सिंह, फूलचंद्र पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें