फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज निर्माण में श्रमिक बढ़ाने के लिए डीएम ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की डीएम ने विकास भवन में समीक्षा की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज की प्रगति धीमी मिलने पर काम में तेजी लाने का निर्देश कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक को दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ा कर काम में तेजी लाएं। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में बनाए गए माइलस्टोन के नामों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा में स्पोर्टस कॉलेज नेवलापुर, राजकीय महाविद्यालय बहुआ, कृषि कल्याण केंद्र मलवां, भिटौरा, हथगाम, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हुसैनगंज, सहिली, मलवां, आश्रम पद्वति विद्यालय खासमऊ, सीएचसी दपसौरा, हसवां, पीएचसी मुबारकपुर गेरिया, जहॉगीर नगर, अल्लीपुर बहेरा में कार्यदायी संस्थाओं के हो रहे कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिनमें तेजी लाकर समय से कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को निरीक्षण भवन, पीएसी बैरिक पुलिस चौकी एवं आईटीआई भवनों का निर्माण समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें हस्तांतरित करने से पहले टीईसी से जांच करा ली जाय। बैठक में सीडीओ सत्य प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी जोगेंद्र सिंह यादव, अपर संख्या अधिकारी सुनील गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण सहित कार्यदाई संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक, अधिशाषी अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें