फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाजाही की नौकरी से बाज आएं- डीएम

Sat, 25 Jun 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
डीआरडीए का निरीक्षण करते डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने शुक्रवार को कई सरकारी दफ्तरोें का निरीक्षण किया। पत्रावलियों के बेहतर रखरखाव और साफ सफाई पर जोर दिया। गैर जनपद से आकर नौकरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जिले में रहकर सेवाएं देने की आदत डाल लेने की हिदायत दी। समय से दफ्तर न पहुंचने की प्रवृत्ति से भी बाज आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन



नए डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा जनता को समय देने के बाद दोपहर एक बजे सरकारी विभागोें के दफ्तरों की स्थिति से वाकिफ होने को निकले। विकास भवन स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, कृषि विभाग, प्रशासनिक भवन, डीपीआरओ समेत डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डरे सहमे सरकारी मुलाजिम नए डीएम के मिजाज को जानने की कोशिश करते रहे। पत्रावलियां पलटने के दौरान सामने आई खामी पर जवाबदेह मुलाजिम को चेतावनी दी।


कहा कि पत्रावली का काम संजीदगी से किया जाए। इनका रखरखाव बेहतर तरीके से रखे। कृषि विभाग में सफाई व्यवस्था को चुस्त और दुरस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ रामाश्रय, एडीएम आलोक सिंह, डीडीओ मिथलेश सचान, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसए नजाबत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें