फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्सी रुपये किलो बिका

Sat, 25 Jun 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
सब्जी की दुकान पर प्याज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सब्जी और दाल के स्वाद को लजीज बनाने वाला टमाटर लगातार लाल होता जा रहा है। महज तीन दिन में इसके दाम बढ़कर दूने हो गए हैं। टमाटर खरीदने पहुंचे लोग दाम सुनकर भौचक्के रह गए। कई को तो कानों सुनी पर एक बारगी विश्वास ही नहीं हुआ। इसके चलते वह दोबारा टमाटर का भाव पूछते सुने गए। हो भी क्यों न, महज चार दिन पहले 40 रुपये में बिकने वाला टमाटर शुक्रवार को 80 रुपये किलो पर पहुंच गया।  
विज्ञापन



इस समय ज्यादातर सब्जियां महंगे दाम पर बिक रही हैं।  लोबिया 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है, बैगन भी 30 रुपये किलो बिकने लगा है। हरा धनिया 10 रुपये का 50 ग्राम मिल रहा है। आलू के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सबसे ज्यादा आग टमाटर के दामों में लगी है। अचानक दाम बढ़ जाने से सब्जी बाजार में टमाटर की खरीददारी आधी रह गई।


हाल यह रहे कि एक किलो टमाटर घर ले जाने वाले लोग आधा किलो और 250 ग्राम टमाटर खरीद कर काम चलाते देखे गए। शादीपुर नाका पार लगने वाली सब्जी मंडी में टमाटर के दाम सुनकर खंभापुर के राजेश के होश उड़ गए। राजेश ने हैरत भरी नजर से टमाटर को देखा, फिर दुकानदार को। कमोवेश यही हाल अन्य सब्जी मंडियों का भी रहा, जहां टमाटर के दाम चौंकाते रहे। 24 घंटे के भीतर हुए दूने दाम के कारण लोग थोड़े से काम चलाने को विवश हो गए तो तमाम झोले टमाटर बिना ही घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें