सदर विधानसभा क्षेत्र के मकनपुर में प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : FATEHPUR
ललौली थाने में समाधान दिवस में डीएम संजीव सिंह व एसपी सतपाल अंतिल ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। जिसमें 5 शिकायतों में 2 का मौके पर निस्तारण किया।
थानाक्षेत्र के महना गांव निवासी विधवा महिला मालती देवी की शिकायत हल की। वहीं दूसरी शिकायत बंधवा चौराहे स्थित मंदिर के परिक्रमा स्थल में पड़ोसी द्वारा दीवार खड़ी कर लेने पर ग्रामीणों की शिकायत पर दूसरे पक्ष को बुलाकर तत्काल दीवार हटाने को कहा।
वहीं गौरी गांव निवासी महिला फुलादेवी पत्नी स्व. सुरजदीन ने जमीन संबंधी शिकायत की। दुर्जनिया पत्नी स्व बदलुवा निषाद ,कुनुहा डेरा मजरे खुरमानगर, बरदानी पुत्र सरजुप्रसाद लोधी निवासी गंगाइपार ने जमीन संबंधी शिकायत की।