फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार अगस्त की रात तक हाईवे पर डायवर्जन, भारी वाहन बदले रूट से गुजरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सावन में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रयागराज कमिश्नरेट की ओर से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत कानपुर से प्रयागराज और वाराणसी हाईवे की ओर जाने वाले भारी वाहनों को जिले से वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पहला डायवर्जन प्लान एक अगस्त की रात 11:55 बजे से चार अगस्त की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत कानपुर से वाराणसी जाने वाले भारी वाहन शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली, सलोन, प्रतापगढ़ (भुपियामऊ), मछलीशहर, जौनपुर और मड़ियाहूं होते हुए वाराणसी जाएंगे तथा इसी मार्ग से लौटेंगे।
रीवां, चित्रकूट और बांदा की ओर से प्रयागराज होकर लखनऊ-कानपुर जाने वाले भारी वाहनों को प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, रायबरेली होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा। दूसरे रूट के तहत ऐसे वाहन प्रयागराज से चित्रकूट, बांदा, तिंदवारी होते हुए जिले के बहुआ, कटका, कोराईं मोड़ से कानपुर तथा शहर के लखनऊ बाईपास से लालगंज, रायबरेली होकर गंतव्य तक जाएंगे और इसी मार्ग से वापस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आमजन से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है।



आगे इन तारीखों में भी रहेगा रूट डायवर्जन
- आठ अगस्त की रात 11:55 बजे से 14 अगस्त की रात 10:00 बजे तक।
- 15 अगस्त की रात 11:55 बजे से 19 अगस्त की रात 10:00 बजे तक।
- 22 अगस्त की रात 11:55 बजे से 29 अगस्त की रात 10:00 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें