फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को होगा जिला बार एसोसिएशन का चुनाव

Sun, 04 Dec 2016 12:29 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
पुस्तकालय हाल में बैठक करते जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी व प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि फाइनल हो चुकी है। अब यह चुनाव नौ दिसंबर को सीसी कैमरे की नजर में कराया जाएगा। दस दिसंबर को मतगणना होेगी। इसके लिए कचहरी परिसर में एलसीडी लगाई जाएगी, जिसमें अधिवक्ता व प्रत्याशी समर्थक मतगणना का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।
विज्ञापन



शनिवार को पुस्तकालय हाल में चुनाव अधिकारियों और प्रत्याशियों के बीच बैठक हुई। इस दौरान प्रत्याशियों ने नौ दिसंबर को ही चुनाव कराने की पुरजोर मांग की। इस पर मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रिका सिंह चौहान ने फोर्स की उपलब्धता की बात रखी। प्रत्याशियों ने इसके बाद भी नौ दिसंबर को ही चुनाव कराने पर दबाव बनाया। इस पर सर्वसम्मति से नौ दिसंबर को चुनाव का निर्णय लिया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नौ को चुनाव होंगे और दस दिसंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। सहायक चुनाव अधिकारी हरिश्चंद्र ने बताया कि सीसी कैमरे की निगरानी में चुनाव होंगे।


मतगणना स्थल के बाहर एलसीडी लगेगी जिसमें लोग लाइव प्रसारण देख सकेंगे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह, महामंत्री मणि प्रकाश दुबे, अभिलाष त्रिवेदी, सुशील मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, बाबू सिंह यादव, बाबूलाल, रामजी सहाय, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह भदौरिया समेत कई प्रत्याशी मौजूद रहे। दूसरी ओर मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रिका सिंह चौहान ने बताया कि नौ दिसंबर को चुनाव कराने के लिए फोर्स की मांग की गई है लेकिन अभी तक प्रशासन स्तर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें