यूआरसी में अंतर्जनपदीय तबादले के शिक्षकों को मूल अभिलेख वापस करते शिक्षक कर्मी
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने अंतर जनपदीय तबादले पर जाने वाले 168 शिक्षकों को उनके मूल शैक्षिक अभिलेख सोमवार को लौटा दिए।
सुबह 10 बजे से नगर संसाधन केंद्र में मूल अभिलेख लेने के लिए शिक्षकों की लाइन लगी रही। जिले से कुल 365 शिक्षकों का अंतर जनपदीय तबादला हुआ है, जबकि जिले में तबादले पर 487 शिक्षक आ रहे हैं।
नगर संसाधन केंद्र में सुबह से ही मूल शैक्षिक अभिलेख प्राप्त करने के लिए शिक्षकों का पहुंचना शुरू हो गया था।
बीएसए ने पांच काउंटर बनाकर ब्लाकवार शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख वितरित कराए। पहले दिन कुल 168 शिक्षकों को अभिलेख वापस लिए।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी अभिलेख देने के साथ रिलीविंग आदेश भी दिए जाएंगे। प्रयास ये होगा कि ज्यादा से ज्यादा रिलीविंग आदेश जारी कर दिए जाएं।