फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी के सहकर्मी वन दरोगा से प्रेम संबंध से तंग पति ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी के सहकर्मी वन दरोगा से प्रेम संबंध होने से आजिज होकर पति ने सोमवार रात जहर खा लिया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है। युवक के पास से जनवरी 2025 का एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला के रहने वाले युवक ने सोमवार रात घर में जहर खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इस दौरान उसका एक सुसाइड नोट सामने आया है।
इसमें उसने बताया कि उसकी शादी पांच फरवरी 2013 को हुई थी। पत्नी वन विभाग में तैनात है। करीब चार साल से पत्नी का विभाग के एक दरोगा से प्रेम प्रसंग हो गया। वह कई बार दरोगा के साथ बाहर घूमने गई। इसके कई साक्ष्य हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर दो साल से उसे और बेटे को छोड़कर पत्नी दरोगा के साथ रह रही है। सुसाइड नोट में युवक ने आत्महत्या की वजह पत्नी और वन दरोगा को जिम्मेदार बताया है। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें