फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से बत्ती गुल, पानी संकट गहराया

Fri, 04 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं। फाल्ट ठीक होने में हफ्तों बीत जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आबूनगर इलाके में चार दिन से तार टूट जाने से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
विज्ञापन


शहर के आबूनगर उपकेंद्र के अंतर्गत रानी कालोनी इलाके में बिजली का तार चार दिन पहले टूट गया था। लोगों के सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने तार सही नहीं कराया। बत्ती गुल होने से इलाके में पेयजल संकट भी गहरा गया है।

गुरुवार को उपकेंद्र में उपभोक्ताओं ने पहुंचकर नाराजगी जताई तब जाकर टीम ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई। आबूनगर निवासी रोहित सिंह, मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर तार बदले नहीं जा रहे हैं जिससे आएदिन तार
विज्ञापन


टूटकर गिर जाते हैं। यहां लगे ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हैं जो आए दिन फुुंकते रहते हैं। इसी प्रकार शांतीनगर इलाके में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर बीती रात जल गया था जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। अधिशासी अभियंता आरडब्लू पॉल ने बताया कि जेई को निर्देशित किया है कि सूचना मिलने पर तत्काल फाल्ट सही कराएं। ट्रांसफार्मर भी जल्द लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें