फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा

Fri, 04 Dec 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर हार्टस स्कूल सिविल लाइंस में वार्षिकोत्सव की धूम रही। गुरुवार शाम शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपने बच्चों की प्रस्तुति देख अभिभावक खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन


वार्षिकोत्सव में स्कूल क्वायर के बच्चों ने हिंदी और अंग्रेजी गीत प्रस्तुत किए। जूनियर कक्षाओं के बच्चों की प्रस्तुति बूगी-वूगी व ओल्ड मैकडोनाल्ड ने अभिभावकों का मन मोह लिया।

इंगलिश प्ले फेसबुक लॉगिन के माध्यम से वर्तमान परिवेश का सजीव चित्रण कर सच्चे मित्र बनाने का संदेश दिया गया। हिंदी संगीत प्रस्तुति के क्रम में नारी उत्पीड़न व कन्या भ्रूण हत्या जैसे संवेदनशील मुद्दे जोरदारी के साथ उठाए गए। एकांकी नाटक कंजूस सेठ के माध्यम से बच्चों ने मितव्ययी होने का संदेश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जूनियर इंगलिश प्ले द लिटिल रेड राइडिंग में छोटे बच्चों ने मां का कहना मानना सीखा गीत प्रस्तुत किया। इससे अलावा बच्चों फिल्मी धुन ने नृत्य भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाध्यापक मंजू सहांय ने वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बाद में मुख्य अतिथि सदर विधायक ने बच्चों को पुरस्कार बांटे।

इसमें बेस्ट इंगलिश स्पीकर्स व गत वर्ष के शत प्रतिशत उपस्थिति वाले नौ तथा वार्षिकोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात को पुरस्कृत हुए।

मुख्य अतिथि ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में अभिभावक और शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें