जाफरगंज। मऊदेव चौराहे से पैदल घर जा रहे दिव्यांग को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे दिव्यांग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के खूंटाझाल निवासी बुद्धू (35) शुक्रवार को किसी काम से मऊदेव गए थे। वह रात करीब आठ बजे पैदल घर जा रहे थे। जोनिहां से अमौली जा रही रोडवेज बस के चालक ने मऊदेव चौराहे के पास बुद्धू को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए।
तभी चालक बस लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि भाई बृजभान की तहरीर पर रोडवेज बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।