फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गर्मी में बिगड़ रहा खानपान, फूड पॉइजनिंग के बढ़े मरीज

विज्ञापन
फोटो-01-जिला अस्पताल में मरीजों को देखते डाॅ केके पांडेय। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। कभी बादल तो कभी तेज धूप निकलने से तापमान में भी बदलाव हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है और इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक फूड पॉइजनिंग के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केके पांडेय ने बताया कि सुबह का बना खाना लंबे समय तक रखने पर खराब हो जाता है। इससे पेट में संक्रमण फैल रहा है और लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 10 प्रतिशत मरीज फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षणों के साथ आ रहे हैं। इन्हें भर्ती भी करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि जांच में मरीजों में पेट दर्द, मरोड़, पाचन क्रिया बिगड़ना, सिर दर्द और वायरल जैसे लक्षण भी मिल रहे हैं। ओपीडी में इन दिनों रोजाना 200 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक ने कहा कि बासी भोजन, बाजार के खाद्य पदार्थ, फास्टफूड और जंकफूड इसके प्रमुख कारण हैं। फ्रिज में रखे कटे फलों का सेवन भी नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन बातों का रखें ध्यान...
- दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीएं। इसमें ओआरएस मिला सकते हैं।
- तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर समेत मौसमी फल खाएं।

- सलाद अधिक खाएं, रात में मैदा से बना भोजन करने से बचें।

- सुबह नाश्ता करके ही बाहर निकलें।

फोटो-01-जिला अस्पताल में मरीजों को देखते डाॅ केके पांडेय। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें