फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भंडारे में श्रृद्धालुओं ने छका प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुढ़वा मंगल के मौके पर हनुमान मदिंरों में भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के चौक स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से भीड़ रही। मंदिर कमेटी ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की तर्ज पर मंदिर की साज-सज्जा की। इसके साथ मंदिर में भजन संध्या के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें शहर के अलावा क्षेत्रों से आए तमाम श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पप्पन रस्तोगी, जगन्नाथ गांधी, कालका मोदनवाल, संजय गुप्ता, मनीष दीक्षित, शिवाकांत चौरासिया, अतुल चौरासिया, सतीश गुप्ता, विकास मोदनवाल, राजू मौजूद रहे। वहीं, शहर से मुराइनटोला, पटेलनगर के हनुमान मंदिरों में भीड़ रही।
विज्ञापन


भंडारे में श्रृद्धालुओं ने छका प्रसाद
चौडगरा। अवस्थी मार्केट में बुढ़वा मंगल पर भंडारे का आयोजन हुआ। आसपास के गांवों के लोगों ने भंडारे का प्रसाद छका। संयोजक वीरु सिंह, अंकित पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी लोगों के सहयोग से भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए। भंडारे के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम कलाकारों ने प्रस्तुत किए। इस मौके पर नीतू अवस्थी, आंशू शुक्ला, शेख शुक्ला, रजत शुक्ला, रवि तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें