फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रयागराज से लौटे श्रद्धालु, ट्रेनों-बसों में दिखी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। वसंत पंचमी पर संगम नगरी स्नान के लिए जनपद से करीब 50 हजार श्रद्धालु गए थे। शनिवार की भोर से ही श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला शुरू हुआ। इससे ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन

माघ मेला में श्रद्धालुओं को संगम नगरी पहुंचाने और वहां से लाने के लिए परिवहन निगम ने 14 शटल सेवा समेत 94 बसें लगाईं हैं। साथ ही रेलवे ने सात मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
इसके अलावा 36 से अधिक यात्री ट्रेनें भी 76 फेरे लगा रही हैं। एआरएम सत्यप्रकाश और रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर बेहतर इंतजाम किए गए हैं। आगामी स्नान पर्वों पर भी बसों और ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें