फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने आदिशक्ति मां जगदंबा के लगाए जयकारे

Mon, 06 Jul 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महाआरती में भक्तों ने नशा व मांसाहार मुक्ति का संकल्प लिया। मां जगदंबे की आरती में जुटे भक्तों ने  आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना आशीर्वाद मांगा। महाआरती का आयोजन भगवती मानव कल्याण संगठन व पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

रविवार को रामा अग्रहरि बालिका इंटर कालेज देवीगंज में महाआरती हुई। इस मौके पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी राम बिहारी शुक्ला ने कहा कि गुरु की महिमा अपरंपार है। उनकी कृपा पाने के लिए श्रद्धा भक्ति एवं सेवाभाव नितांत आवश्यक है। संगठन के जिलाध्यक्ष यज्ञपाल सिंह एवं प्रदेशीय अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि गुरु सेवा का अर्थ उनकी लंगोटी धोना उनके चरण दबाना या कोई व्यक्तिगत कार्य करना नहीं है बल्कि गुरु सेवा का वास्तविक अर्थ है गुरु के आदेशों एवं उपदेशों का पालन करना और उनके द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कारी कार्यों में सहयोग करना है। इसलिए कहा गया है कि मानवता की सेवा करना ही भगवान की सेवा करना है। संचालन राधेश्याम पाल, चंद्र पाल, राजेश त्रिपाठी, शिव शंकर उत्तम, अवधेश गुप्ता, मेवालाल, सुनीता गुप्ता, रत्ना सिंह, गायत्री सिंह, सुभद्रा सिंह, शोभा गुप्ता, राम सजीवन, शीतल प्रसाद, रमेश गुप्त आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें